राशन कार्ड बनाने के लिए अब 15 तक करें आवेदन, जिसके बाद झारखंड सरकार खाद्य सुरक्षा योजना शुरु करेगी - AKB NEWS

राशन कार्ड बनाने के लिए अब 15 तक करें आवेदन, जिसके बाद झारखंड सरकार खाद्य सुरक्षा योजना शुरु करेगी

रांची सहित राज्य भर में राज्य खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा 15 नवंबर से झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना की शुरुआत की जानी है। इसको लेकर विभाग ने 15 सितंबर से 30 सितंबर तक लाभुकों के चयन के लिए आवेदन जमा करने की तिथि निर्धारित की थी। लेकिन, इस अवधि में अभी तक अपेक्षित आवेदन प्राप्त नहीं हुए। इसे देखते हुए विभाग ने अब 15 अक्टूबर तक आवेदन जमा करने की तिथि निर्धारित की है।

इस संबंध में विभाग के निदेशक दिलीप तिर्की ने सभी जिलाें के डीसी को पत्र लिखा है। साथ ही कहा है कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लाभुकों के चयन के लिए आवेदन प्राप्त करना सुनिश्चित करें। इसको लेकर डीसी छवि रंजन ने सभी प्रखंड व अंचल के पदाधिकारियों को योजना के प्रचार-प्रसार एवं योजना के तहत आवेदन समर्पित करने को लेकर कैंप लगाने का निर्देश दिया है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads