काेराेना के बीच छह महीने बाद आज से खुलेंगे स्कूल, पर झारखंड में 30 तक बंद
देश में काेराेना महामारी के बीच करीब छह महीने बाद साेमवार से कुछ राज्याें में स्कूल खुलेंगे और जिन राज्याें में काेराेना का संक्रमण ज्यादा है, वहां फिलहाल अभी स्कूल बंद ही रहेंगे। झारखंड में स्कूल 30 तक बंद रहेंगे। केंद्र की गाइडलाइंस के अनुसार कन्टेनमेंट जाेन के बाहर स्थित स्कूलों में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्रों को अपने शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने के लिए स्कूल जाने की अनुमति हाेगी।
हालांकि इसके लिए स्टूडेंट्स पैरेंट्स से लिखित अनुमति लेकर ही शिक्षकों से गाइडेंस लेने स्कूल जा सकेंगे। स्कूलों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी गाइडलाइंस का पालन करना होगा।
ये राज्य शर्ताें के साथ खाेल रहे हैं स्कूल
मध्य प्रदेश- मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन जरूरी। बिहार (सभी िजलाें में नहीं), हरियाणा, हिमाचल, अांध्र प्रदेश (50% टीचिंग और 50% नॉन टीचिंग स्टाफ काे ही अनुमति), मेघालय, नगालैंड, पंजाब में पीएचडी और तकनीकी तथा पेशेवरों पाठ्यक्रमों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए उच्च शिक्षण संस्थान खुलेंगे। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे।
यहां बंद ही रहेंगे स्कूल
उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, गुजरात और केरल ऐसे राज्य हैं, जहां अभी स्कूल बंद ही रहेंगे। इनमें से कुछ राज्याें ने पहले स्कूल खाेलने की घाेषणा की थी, लेकिन बाद में फैसला बदला। दिल्ली ने 5 अक्टूबर से स्कूल खाेलने का कहा है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें