BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
2 वर्ष अनुबंध विस्तार और तीन हजार वेतन बढ़ोतरी स्वीकार नहीं
मोरहाबादी मैदान में 9 दिनों से धरना पर बैठे सहायक पुलिस कर्मियों (एसपीओ) का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को मंत्री मिथिलेश ठाकुर से मिला। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने 2 वर्ष तक एसपीओ का अनुबंध बढ़ाने और मासिक वेतन 10 से बढ़ाकर 13 हजार तक करने की बात कही। एसपीओ ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अनुबंध ज्यादा समय तक बढ़ाया जाए।
सम्मानजनक वेतन दिया जाए, ताकि घर का खर्च चला सकें। एसपीओ के इस प्रस्ताव को मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने इनकार कर दिया। इसलिए, एसपीओ की हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, खूंटी के एक सहायक पुलिसकर्मी ने बातचीत में कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो सैकड़ों एसपीओ मुख्यधारा से भटकने को मजबूर हो जाएंगे।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें