BREAKING NEWS
Covid-19
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
कोरोना से लड़ाई में लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति जरूरी, स्वास्थ्य विभाग ने नहीं दी अनुमति
कोरोना वैश्विक महामारी की लड़ाई में रिम्स में कर्मचारियों की कमी आड़े आ रही है। रिम्स में लैब टेक्नीशियन की काफी कमी है। रिम्स प्रबंधन ने पूर्व में निकाले गए विज्ञापन के आलोक में नई संशोधित मेधा सूची स्वास्थ्य विभाग को भेजी थी। हालांकि, विभाग ने इस पर तत्काल सहमति नहीं दी है।
लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति में जुल्फीकार अली भुट्टो के परिवाद पत्र के बाद मेधा सूची की फिर से समीक्षा का आदेश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने मेधा सूची पर जीबी की अनुमति लेने को भी कहा गया है। ऐसे में टेक्नीशियनों की नियुक्ति का मामला एक बार फिर फंस गया है। इससे रिम्स को कोरोना की लड़ाई लड़ने में परेशानी आ रही है।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें