ठेले पर खाने वाले 33 की जांच, आवारागर्दी करने वाले छह पॉजिटिव को किया गया सेंटर क्वारेंटाइन - AKB NEWS

ठेले पर खाने वाले 33 की जांच, आवारागर्दी करने वाले छह पॉजिटिव को किया गया सेंटर क्वारेंटाइन

प्रशासन ने दूसरे दिन भी कोविड-19 का सैंपल कलेक्शन व जांच अभियान चलाया। टेल्को घड़ी पार्क के पास जांच केंद्र पर लोग नहीं आ रहे थे। इसकी जानकारी जब एसडीओ नीतीश कुमार सिंह व जेएनएसी के एसओ कृष्णा कुमार को मिली तो दोनों घड़ी पार्क पहुंचे। लोगों को चेतावनी दी, इसके बाद लोगों ने जांच कराया। दूसरी ओर मानगो आजादनगर में कार्यपालक दंडाधिकारी मनमोहन प्रसाद की देखरेख में जांच चल रही थी। जाकिर नगर नूर कॉलोनी के रहने वाला ताहिर नामक पांच-छह साल के बच्चे ने जांच केंद्र पर जाकर जांच कराने का आग्रह किया। कार्यपालक दंडाधिकारी ने बच्चे की कोरोना जांच की व रिपोर्ट निगेटिव आने पर बिस्किट भी दिया।

सिटी एसपी सुभाषचंद्र जाट व एडीएम नंंदकिशोर लाल की टीम ने जुबिली पार्क के गेट से साकची बंगाल क्लब के बीच ठेले पर खाते लोगों की जांच की। करीब 33 लोगों को रोका व उनका ऑन स्पॉट रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया। इनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। सिटी एसपी व एडीएम की टीम ने मानगो, आजादनगर व डिमना में जांच अभियान चलाया व इस दौरान 31 लोगों को पकड़ा। इनको बिष्टुपुर एमएनपीएस स्कूल में बनाए कैंप जेल में लाकर जांच कराया, जिनमें से पांच पॉजिटिव मिले।

टाटा स्टील के कर्मचारी-परिजन में नहीं मिला लक्षण तो होंगे होम आइसोलेट, जांच के लिए आना होना टीएमएच

टाटा स्टील प्रबंधन ने गुरुवार को कोविड 19 को लेकर सर्कुलर जारी किया है। उसके अनुसार कंपनी के कर्मचारी व उनके वैसे परिजन जो संक्रमित हैं पर उनमें कोई लक्षण नहीं है तो उन्हें होम आइसोलेशन में रहना होगा। सिर्फ जांच के लिए टीएमएच जा सकेंगे। पहले ऐसे मरीजों की दूसरी जांच के लिए टीएमएच की मेडिकल टीम कर्मचारी के घर जाती थी। लेकिन गुरुवार को कंपनी के वीपी, एचआरएम के हस्ताक्षर से जारी सर्कुलर के अनुसार अब ऐसा नहीं होगा। रिपोर्ट आने या जिस दिन से होम आइसोलेट किया है, उसके 15वें दिन स्क्रीनिंग सेंटर जाना होगा। अगर टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आती है तो वे बाकी के 13 दिन होम आइसोलेट में ही रहेंगे। फिटनेस की मेडिकल रिपोर्ट ऑनलाइन सिस्टम देंगे व 29 वें दिन कर्मचारी ड्यूटी ज्वाइन कर पाएंगे।




from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads