मास्क नहीं पहनने पर छप्पन भोग के 4 कर्मी पर केस पीएम मॉल में 350 लोगों का लिया सैंपल, 12 पॉजिटिव - AKB NEWS

मास्क नहीं पहनने पर छप्पन भोग के 4 कर्मी पर केस पीएम मॉल में 350 लोगों का लिया सैंपल, 12 पॉजिटिव

संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन ने बुधवार की शाम में पी एंड एम मॉल, शहर के प्रमुख बाजारों व अपार्टमेंट में कोरोना जांच अभियान चलाया। बिष्टुपुर, साकची, कदमा, शास्त्रीनगर, मानगो व सोनारी में लोगों को पकड़ जांच की।
सबसे पहले बिष्टुपुर छप्पन भोग की जांच की, यहां होटल के बाहर लोगों को भोजन दिया जा रहा था, किसी कर्मचारी ने मास्क नहीं पहना था। होटल के चार कर्मियों पर डीएम एक्ट के तहत केस किया जा रहा है। एडीएम ने कहा- होटल सील करने का आदेश जेएनएसी के एसओ को दिया है, गुरुवार को होटल सील करेंगे। सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, एसडीओ नीतीश कुमार सिंह, एडीएम नंदकिशोर लाल, एसओ कृष्णा कुमार ने बुधवार की शाम जांच अभियान चलाया।

पीएम मॉल में जांच का लोगों ने किया विरोध

पी एंड एम मॉल में जांच के लिए सुबह से कैंप लगाया था। शाम छह बजे टीम पहुंची व मेन गेट को जवानों ने बंद कर जांच की। कुछ खरीददारों ने विरोध भी किया, कहा- अचानक जांच क्यों कर रहे हैं। मॉल में 350 लोगों की जांच की, जिसमें खरीददार, दुकानदार व कर्मी थे। इनमें कुल 12 पॉजिटिव मिले, इनमें किसी तरह का लक्षण नहीं था।

शास्त्रीनगर में मना करने पर 3 पर केस

शास्त्रीनगर में इंसीडेंड कमांडर चंद्रदेव प्रसाद ने जांच की। आग्रह पर भी लोग घरों से नहीं निकले। दुकान में तीन लोग बैठे थे, उन्होंने जांच से इनकार किया। इसपर नावेद अख्तर, इब्तेखार आलम, मो. अनवर पर केस किया है। शास्त्रीनगर रोड चार के लोग भी घरों से बाहर नहीं निकले। चेतावनी देने के बाद लोग घरों से निकले।

मानगो ग्रीन सिटी के लोगों को दी चेतावनी

मानगो ग्रीन सिटी सोसाइटी में करीब दो हजार लोग रहते हैं। प्रशासन ने यहां कैंप लगाया था। यहां जब कोई जांच कराने नहीं आया तो एडीएम एनके लाल को सूचना दी। एडीएम ने चेताया कि अगर जांच नहीं कराया तो सोसाइटी का मेन गेट बंद कर केस करेंगे। इसके बाद 70 लोगों ने जांच कराया। यहां गुरुवार को भी जांच होगी।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads