BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
from Dainik Bhaskar
67 लाख घोटाला मामला; ठेकेदार को पहुंचाया लाभ, एजी ने एमजीएम अधीक्षक से मांगा जवाब
एमजीएम अस्पताल में मेन पावर सप्लाई करने वाली भाजपा नेता राजीव रंजन की कंपनी एडवांस बिजनेस कारपोरेट व उनकी पत्नी की कंपनी श्रीराम इंटरप्राइजेज को ज्यादा राशि भुगतान मामले में प्रधान महालेखाकार(एजी) कार्यालय ने एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डाॅ. संजय कुमार से जवाब-तलब करते हुए कागजात उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। एमजीएम के पांच अधीक्षकों के कार्यकाल में 67 लाख रुपए अनियमित तरीके से भुगतान किया है। जांच के बावजूद पूर्व की रघुवर सरकार के कार्यकाल में भाजपा नेता को राहत मिली व राशि भुगतान का मामला उजागर नहीं हुआ। एजी ने ऑडिट में पाया कि सरकारी नियमों का ताक पर रख कर अस्पताल प्रबंधन ने भाजपा नेता की कंपनी को फायदा पहुंचाया था व 67 लाख रुपए का भुगतान किया गया है।
from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें