BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
पावर...बारीडीह बस्ती, सिदगोड़ा में आज 5 घंटे नहीं रहेगी बिजली, सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी सपलाई
बिरसानगर फीडर का कंडक्टर बदलने व आस्था फीडर का अंडरग्राउंड केबल नो लोड पर चार्ज करने का काम बुधवार को बिजली विभाग करेगा। इस कारण बिरसानगर, आस्था, सिदगोड़ा के 11 केवी फीडर भुइयांडीह, विद्यापतिनगर, बागुनहातु फीडर से बुधवार की सुबह 11 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
ईई पीके विश्वकर्मा ने कहा- सभी बिजली फीडर से जुड़े इलाकों बारीडीह बस्ती, भोजपुर कॉलोनी, मिथिला कॉलोनी, भुइयांडीह, ग्वाला बस्ती, शांतिनगर, शक्तिनगर, नंदनगर, मीरापथ, लालभट्ठा, छायानगर, बागुननगर, विद्यापतिनगर में 5 घंटे तक आपूर्ति बंद रहेगी।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें