बोकारो के व्यापारी की हत्या मामले में कदमा से भानू का सहयोगी आकाश सिंहदेव गिरफ्तार
कदमा में फायरिंग मामले में जेल भेजे गए सजायाफ्ता भानू मांझी के सहयोगी आकाश सिंहदेव को भी कदमा पुलिस ने पकड़कर बोकारो पुलिस के हवाले कर दिया। आकाश ने भानू के साथ मिलकर छह सितंबर को बोकारो माराफारी थाना इलाके के रितुडीह में गुप्ता स्टोर के मालिक राजू गुप्ता की हत्या काे अंजाम दिया था। आकाश सिंहदेव को बोकारो ले जाकर जेल भेज दिया गया। पुलिस को आकाश सिंहदेव के पास से एक देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, तीन खोखा, एक बैग बरामद हुआ है।
वहां एसपी चंदन कुमार झा ने हत्याकांड के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी। एसपी चंदन कुमार झा ने बताया कि माराफारी थाना इलाके के आजादनगर का रहने वाला शातिर अपराधकर्मी शहनवाज अहमद ने ही पूरे कांड का रोड मैप तैयार किया था। उसने घटना को लेकर रांची जेल में बंद जमशेदपुर के रहने वाले राजीव राम से संपर्क स्थापित कर शूटर मंगवाए। गुप्ता स्टोर के संचालक पर ताबड़तोड़ गोली भानू मांझी दोनों हाथों से चला रहा था। वहीं, आकाश और आमिर उसे बैकअप दे रहे थे। इसलिए जब सुरेश को गोलीमार कर भानू भागने लगा, उस दौरान राजू ने उन्हें पकड़ लिया। वहीं, अपराधियों और राजू के बीच हुई धक्का-मुक्की में भानू का पिस्टल और कट्टा गिर गया। इधर, राजीव राम शहर के व्यापारियों से रंगदारी मांग रहा है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें