आर्मी ऑफिसर बन साेनारी के दो युवकों से ‌9.73 लाख की ठगी, ऑनलाइन साइट पर कार खरीदने के बहाने लगाया चूना - AKB NEWS

आर्मी ऑफिसर बन साेनारी के दो युवकों से ‌9.73 लाख की ठगी, ऑनलाइन साइट पर कार खरीदने के बहाने लगाया चूना

इन दिनों खुद काे आर्मी का जवान बता ऑनलाइन साइट पर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। सोनारी के बाल बिहार में रहने वाले मुकेश कुमार कुशवाहा से साइबर ठगों ने आर्मी का अफसर बन 9.13 लाख रुपए की ठगी कर ली। मुकेश ने ऑनलाइन साइट पर एक कार खरीदने की इच्छा जाहिर की थी। कार मालिक से उसने संपर्क किया तो खुद को इंडियन आर्मी का ऑफिसर बताया। वहीं, सोनारी आशियाना अपार्टमेंट में रहने वाले अविनाश चौधरी से ठगों ने आर्मी का ऑफिसर बन 60 हजार रुपए की ठगी कर ली।

अविनाश को ऑनलाइन साइट पर लैपटॉप बेचना महंगा पड़ गया। आर्मी का जवान जय किशन बन ठग ने उससे संपर्क किया। उसने लैपटॉप खरीदने की इच्छा जताई। ठग ने उसे गूगल पे के क्यूआर कोड पर स्कैन करने को कहा। कोड स्कैन करने पर उसके खाते से चार बार में 60 हजार रुपए की निकासी हो गई।






Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads