झारखंड में कोरोना संक्रमित 71 हजार के पार, गिरिडीह के एक मरीज की मौत - AKB NEWS

झारखंड में कोरोना संक्रमित 71 हजार के पार, गिरिडीह के एक मरीज की मौत

झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 71 हजार के पार हो गया है। रविवार को राज्यभर में 1492 नए मरीज मिले। वहीं रांची में 468 नए संक्रमित मिले। वहीं 51 साल के कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई। वह गिरिडीह का रहने वाला था। उसकी सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे पीएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया था। मरीज ब्लड शुगर से पीड़ित था।

इधर, सुकून की खबर यह भी है कि राज्य में 1235 संक्रमित ठीक होकर अस्पताल से घर लौट गए। इनमें रांची के 128 लोग हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण राज्य में रिकवरी रेट बढ़कर 80% के करीब पहुंच गया है। वहीं रांची में रिकवरी रेट 75% के पास पहुंच गया है। राजधानी में अभी मात्र 3971 ही एक्टिव केस हैं।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads