वाहन की चपेट में आने से विक्षिप्त की मौत - AKB NEWS

वाहन की चपेट में आने से विक्षिप्त की मौत

थाना क्षेत्र के नामुदाग कब्रिस्तान के समीप अज्ञात विक्षिप्त की मौत अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मंगलवार दर रात में हो गई । मिली जानकारी के अनुसार विक्षिप्त व्यक्ति कहां का है यह किसी को नहीं पता था । लॉकडाउन के बाद से यह नामुदाग में घूमते हुए दिखता था।

मनिका थानेदार प्रभाकर मुंडा ने बताया की विक्षिप्त की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गई है । पुलिस ने बुधवार की सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया । थानेदार मुंडा ने बताया की शव को पहचान के लिए अस्पताल में रखा गया है । अगर पहचान नहीं हो सकी तो शव का दाह संस्कार प्रशासन करवाएगा ।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads