BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
आवासीय विद्यालय में नामांकन पर चर्चा
बरवाडीह प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में बीडीओ राकेश सहाय, उपप्रमुख पंकज कुमार गुप्ता समेत कई अन्य पंचायतों के पंचायत समिति सदस्य और विभाग के प्रतिनिधि मौजूद थे।
बैठक में प्रखंड में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन पर चर्चा की गई। नामांकन कराने को लेकर फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया जारी है। सभी पंचायतों से जरूरतमंदों के नियमसंगत आवेदन आने के बाद प्रखंड स्तरीय समिति की बैठक द्वारा अनुमोदन करने के साथ ही छात्राओं की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक शाखा की विधि-व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें