BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
sports
TOP STORIES
खराब मौसम के कारण फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच रद्द
मंडल डैम परियोजना के हाईस्कूल मैदान में सोमवार को स्थानीय समिति के माध्यम से सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मैच के पूर्व दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंडल फुटबॉल क्लब और परो फुटबॉल क्लब की टीम के बीच 40 मिनट का खेला गया।
इसमें मंडल और परो की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई, जिस कारण फाइनल मैच का निर्णय नहीं हो पाया। वहीं, खराब मौसम और शाम हो जाने के कारण गोल्डन टाइम और पेनाल्टी सूट भी नहीं कराया जा सका। ऐसे में फाइनल मैच को रद्द कर दिया है। इधर, टूर्नामेंट के तीसरे स्थान पर रहनेवाली टीम को संतोषी ने नगद राशि और उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें