पेयजल विभाग जनता से समन्वय बनाकर जलापूर्ति करे : विधायक
सुकरीगढ़ा पंचायत भवन में ग्रामीणों की बैठक में विधायक ममता देवी ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाकर सुनिश्चित क्षेत्र में पेयजल की समस्या उत्पन्न ना हो। अध्यक्षता सुकरीगढा मुखिया मथुरा महतो ने किया। जिसमें लारी कला, सुकरीगढा ,बारलौंग व कुन्दरुकला की ग्रामीणों की पेयजल समस्या पर चर्चा हुई। मुख्य रूप से मौजूद मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक पेयजल की घोर ज्वलंत समस्या की निराकरण के लिए अपना अपना विचार व्यक्त किए।
विधायक ने पेयजल विभाग के अधिकारियों को दूरभाष से ग्रामीणों के सामने ही फटकार लगाई। उन्होंने कहा, अब पेयजल की समस्या में किसी भी तरह का बहाना व आनाकानी नहीं चलने देंगे, इस समस्या का निराकरण करना हम जनप्रतिनिधि का एक जिम्मेवारी तथा कर्तव्य है । मौके पर मुखिया उमेश राम नायक, दिगंबर प्रसाद गुप्ता, राजू महतो, सुधीर मंगलेश, पूनम वर्मा, दिनेश कुमार महतो, विनोद प्रसाद वर्मा, दिलीप प्रसाद, अर्जुन प्रसाद,कालीचरण प्रसाद, हीरालाल अक्षय सोनी, गौरीशंकर आदि थे।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें