फायरिंग में कुणाल के बयान पर भानू के खिलाफ केस दर्ज, चार बार फायरिंग का आरोपी भानू पकड़ से दूर - AKB NEWS

फायरिंग में कुणाल के बयान पर भानू के खिलाफ केस दर्ज, चार बार फायरिंग का आरोपी भानू पकड़ से दूर

कदमा ग्रीन पार्क में टाल संचालक शहनवाज आलम और रोबिन हत्याकांड के चश्मदीद गवाह उसके भाई कुणाल गोराई की हत्या के लिए फायरिंग करने का आरोपी भानू मांझी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। कदमा पुलिस की टीम भानू की तलाश में बोकारो में उसकी बहन के घर छापेमारी कर रही है। भानू पुलिस की सक्रियता को चुनौती देते हुए कदमा में रहकर फायरिंग की घटना को अंजाम दे रहा है। मंगलवार को कदमा भाटिया बस्ती शिव पथ में कुणाल गोराई की हत्या की फिराक में तीन अलग-अलग जगहों पर हुई फायरिंग की घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

कुणाल गोराई के बयान पर कदमा थाना में बिट्टू सिंह, भानू मांझी, रोनी सिंह, घाटू समेत अन्य साथियों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से सात खोखा बरामद किया। पुलिस की तकनीकी सेल की टीम भी आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। बुधवार को भानू के चार साथियों को पुलिस ने पकड़ा। सभी से भानू के ठिकाने का पता लगाया जा रहा है। दूसरी तरफ 10 सितंबर को टाल संचालक पर फायरिंग करने के आराेपी भानू के साथ मौजूद स्कूटी चला रहे युवक बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। मालूम हो कि रोबिन हत्याकांड में सजायाफ्ता भानू मांझी अपील बेल पर हाल में जेल से बाहर निकला है। भानू ने टाल संचालक पर रंगदारी नहीं देने पर 10 सिंतबर को फायरिंग की। 15 सितंबर को दिन के 12 बजे भानू मांझी अपने नौ दोस्तों के साथ शिवपथ में कुणाल को खोजते हुए सूरज के घर गया था। सूरज के घर छुपे कुणाल पर फायरिंग की।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads