केयू के रजिस्ट्रार डॉ. एसएन सिंह का स्थानांतरण, जयंत होंगे नए रजिस्ट्रार, झारखंड छात्र माेर्चा ने फाइल राेकने का आराेप लगाते हुए की थी शिकायत
राजभवन ने कोल्हान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. एसएन सिंह का स्थानांतरण कर दिया है। इससे संबंधित अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी गई। इसके तहत कोल्हान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. एसएन सिंह को स्थानांतरित करते हुए नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, पलामू का रजिस्ट्रार बनाया गया है। वहीं, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के वर्तमान रजिस्ट्रार प्रो. जयंत शेखर को कोल्हान विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार बनाया गया है।
मालूम हो कि डॉ. एसएन सिंह अपने कई फैसलों को लेकर विवादों में रहे। खासकर परीक्षा नियंत्रक पीके पाणि के सेवा विस्तार से लेकर कुलपति व प्रति कुलपति के वेतन भुगतान काे लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय पर सवाल खड़े हाेते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने झारखंड छात्र माेर्चा ने उनपर फाइल राेकने का आराेप लगाते हुए विधायक मंगल कालिंदी से शिकायत की थी। इसमें उनकाे हटाने की बात कही गई थी। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई इसके बाद हुई है।
डॉ. एसएन सिंह गए नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय
रजिस्ट्रार के स्थानांतरण पर बुधवार काे झारखंड छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णा कुमार कामत के नेतृत्व में लद्दू वितरण किया गया। इस अवसर पर माेर्चा के कोल्हान अध्यक्ष अरुण मुर्मू ने कहा कि कुलसचिव निजी स्वार्थ के लिए छात्र हित में हो रहे विकास कार्यों को बाधित कर रहे थे। इस अवसर पर मोर्चा के कोल्हान सचिव पप्पू यादव, कोल्हान सहसचिव रानू कुमार, जिलाध्यक्ष कृष्णा कुमार कामत, पूर्व अध्यक्ष भीमसेन मुर्मू, पूर्व अध्यक्ष खुशबू लामा, सुनी सिंह, बिपिन, अभिषेक सिंह, एमडी गुलाब, अंकिता यादव आदि मौजूद थे।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें