एमजीएम अस्पताल के कोविड वार्ड में पानी बंद होने पर हंगामा
एमजीएम अस्पताल के कोविड वार्ड में बुधवार को पानी की समस्या काे लेकर हंगामा हुआ। इसके बाद दूसरे वार्ड से बाल्टी से पानी भेजा गया, तब जाकर मामला शांत हुआ, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है। मरीजों का कहना है कि वार्ड में पानी की समस्या पिछले 15 दिनों से है, लेकिन बुधवार को वार्ड में थोड़ा भी पानी नहीं आई। मरीज दिनभर पानी का इंतजार करते रहें कि आएगा तो वे शौच व स्नान करने को शौचालय जाएंगे।
लेकिन, रात नौ बजे तक नहीं आई। मरीजों ने यह भी कहा कि अभी वे लोग हंगामा किए तो बाल्टी से पानी भेज दिया गया लेकिन रात-बिरात को अगर किसी मरीज को शौचालय जाने पड़े तो वे पानी कहां से लाएंगे। कोविड वार्ड में विकट समस्या खड़ी हो गई है। इधर, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि पानी के पाइप का प्रेशर कम होने की वजह से पांच मंजिला कोविड वार्ड में नहीं चढ़ पा रहा है। इसे लेकर जुस्को को पत्र लिखा गया है। बुधवार को कुछ पदाधिकारी आए भी थे लेकिन ठीक नहीं हो सका है।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें