हड़िया-दारू बेचनेवाली महिलाओं को आजीविका से जोड़ेंगे , खाने-पीने के ही नहीं, जूते-कपड़े भी पलाश ब्रांड के तहत बिकेंगे : सीएम
सीएम ने कहा कि हड़िया-दारू ने समाज को कैंसर की तरह जकड़ रहा है। झारखंड में अब कोई भी महिला मजबूरीवश सड़क पर हड़िया-दारू बेचती न दिखे, यह सरकार का संकल्प है। इसलिए हड़िया-दारू बनाने और बेचने वाली महिलाओं को आजीविका से जोड़कर मुख्यधारा में लाएंगे। सरकार ने आज से इसकी शुरुआत कर दी है। सीएम ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय सभागार में “पलाश-ब्रांड” का अनावरण कर ये बातें कही।
इस मौके पर उन्होंने “आजीविका संवर्धन हुनर अभियान-आशा” और “फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान” भी शुरू किया। हेमंत ने कहा कि राज्य में कई जगहों पर महिलाओं ने अब हड़िया-दारु के उत्पादन का विरोध भी किया है। शराब बेचकर परिवार चलाने के लिए अब महिलाएं मजबूर न हों इसके लिए आज तीन अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड का ब्रांड अब पलाश होगा। इस ब्रांड के दायरे में जो भी उत्पाद रखे जाएंगे, वे पलाश नाम से बेचे जाएंगे। फिलहाल खाने-पीने के ही उत्पाद दिख रहे हैं, पर भविष्य में जूते-कपड़े भी बेचे जाएंगे।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें