जमीन सीमांकन को लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी, मिला समर्थन - AKB NEWS

जमीन सीमांकन को लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी, मिला समर्थन


रमकंडा अंचल कार्यालय के कर्मियों की ओर से जमीन का ऑनलाइन और सीमांकन नहीं कराये जाने से परेशान होकर दूसरे दिन भी प्रखंड कार्यालय के गेट पर उपरटोला की महिला रुक्मिणी कुँवर धरना में बैठी रही। वहीं अधिकारियों की लापरवाही से नाराज उक्त महिला के समर्थन में जनसंग्राम मोर्चा सहित अन्य ग्रामीण भी शनिवार से धरना पर बैठ गये। जानकारी देते हुये पीड़ित महिला ने बताया कि उसके जमीन के खाता संख्या 297 के प्लॉट संख्या 1312/4 की जमीन भूदान यज्ञ कमिटी की ओर से उसके ससुर के नाम से पर्चा निर्गत किया गया है। लेकिन तीन वर्ष पूर्व गांव के ही बिहारी राम ने उक्त जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर घर बनाये जाने के मामले में शिकायत की गयी।

उसके आलोक में अनुमंडलीय न्यायलय और जिला न्यायलय में मुकदमा दर्ज किया गया। उक्त जमीन के मामले में पीड़ित महिला के पक्ष में फैसला सुनाया। उसने बताया कि न्यायलय के कागजात के साथ उक्त जमीन का ऑनलाइन कराने और सीमांकन को लेकर महीनों पूर्व आवेदन दिया था। लेकिन अब तक अधिकारियों ने कोई रुचि नहीं दिखाया। वहीं इस मामले में टालमटोल करते रहे।

 उसने कहा कि जब तक उसके समस्याओं का समाधान नहीं होता है। अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित महिला के साथ ग्रामीण धरना पर बैठे हुये थे। धरना में मुखिया श्रवण प्रसाद कमलापुरी सहित जन संग्राम मोर्चा के जिलाध्यक्ष जेपी सिंह, जिला प्रभारी अशोक पाल,प्रखंड अध्यक्ष गंभीर सिंह, मुन्ना राम, सीताराम भुइयां, प्रमिला देवी, गोना सिंह, कपिलदेव सिंह, रौशन कुजूर, इस्राइल अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads