केतार में जलमीनार का स्थल बदले जाने की बीडीओ ने जांच की - AKB NEWS

केतार में जलमीनार का स्थल बदले जाने की बीडीओ ने जांच की

प्रखंड क्षेत्र के लोहरगाड़ा पंचायत में जलमिनार निर्माण में मामले की बीडीओ ने जांच की। बीडीओ संदीप अनुराग टोपनो ने सोमवार को लोहरगाड़ा पंचायत पहुँच कर चिन्हित स्थल हुरका मेरौनी,और लोहरगाडा़ गांव में स्थल की जांच की। जिसमें 2 जलमीनार चिन्हित स्थल पर पाया गया वही 1जलमीनार चिन्हित स्थल से लगभग 1 किलोमीटर दूर कोसडीहरा गाव में पाया गया ।

वही बाकी जलमीनार कहां,कैसे किस स्थान पर लगी है इसकी जांच नही हो सकी। जांच के दौरान बिना सूचना के स्थल बदल कर दूसरे जगह जलमीनार लगाए जाने को लेकर बीडीओ और पंचायत सचिव को उपमुखिया सहित स्थानीय ग्रामीणों का भारी विरोध का सामना करना पड़ा, बीडीओ ने बताया कि जांच की जा रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। पैसे की गड़बड़ी मामले में मुखिया एवं पंचायत सेवक को रेकड़ सहित कैश बुक जमा करने का आदेश दिया गया है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads