कोविड पर प्रशासन की समीक्षा जांच की गति बढ़ाने का निर्णय
बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में कोविड-19 को लेकर प्रशासन की ओर से समीक्षा बैठक की गई समीक्षा बैठक में शुरुआती दौर से लेकर अब तक करोना से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई इस दौरान स्पेशल ड्राइव के तहत कोरोनावायरस जांच कार्य को और गति देने पर जोर दिया गया। बैठक में उपस्थित अंचला अधिकारी वैभव कुमार सिंह, वीडियो प्रवेश कुमार साव एवं चिकित्सा पदाधिकारी बीएन प्रसाद ने अपनी अपनी बातें गंभीरतापूर्वक रखा। इस दौरान प्रशासन की ओर से सभी ग्रामीणों को जागरूक होने के साथ कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी गई है।
प्रोग्राम मैनेजर नवीन कुमार ने बताया कि 22 मार्च से लेकर से अब तक लगभग 7400 लोगों की कोरोना से संबंधित जांच के लिए लोगों की सैंपल लिया गया। जिसमें 19 अप्रैल से लेकर अब तक लगभग 210 मरीज पाए गए हैं जिसमें 2 की मौत हुई है। 21 सितंबर स्पेशल ड्राइंग के तहत 568 लोगों की कोरोनावायरस सैंपल लिया गया जिसमें 6 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।स्पेशल ड्राइव कोविड-19 सैंपलिंग कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीपीएम नवीन कुमार,आशीष कुमार वर्मा,नंदलाल कुमार,गीता कुमारी, अजीत कुमार, चंदन कुमार, एंजेलज टोप्पो सहिया साथी आसिया खातून, सहिया, एएनएम, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध लोगों आदि का स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग मिल रहा है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें