समाज की कमियों का हल हम सबको मिलकर निकालना होगा : अमरेश गनक
कान्यकुब्ज ज्योतिषी ब्राह्मण कर्णपुरा समाज का बैठक सोमवार को केरेडारी के नरेश पांडेय के निवास स्थान पर संपन्न हुआ जिसमें कई गणमान्य ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित हुए।इस बैठक में शिक्षा, गलत नीति ,बेरोजगारी, संस्कार, समाज को मजबूत कैसे किया जाए उसपर चर्चा की गई। इस मौके पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष अमरेश गनक ने कहा कि समाज में को भी कमियां है उसे हम सभी को मिल कर हल करना चाहिए और सभी को एक सूत्र में बंध कर रहना चाहिए।
हजारीबाग से आये लक्ष्मीकांत पांडेय ने कहा कि समाज में बदलाव लाना है तो पहले खुद को बदलें, बैठक में उपस्थित गण्य मान्य लोगों ने अपना अपना मंतव्य रखा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अमरेश गनक प्रदेश प्रवक्ता नंदकिशोर पांडेय, लक्ष्मीकांत पांडेय, बालमुकुंद शर्मा, रामनरेश मिश्रा, रंजन कुमार पांडेय, गौतम कुमार पांडेय, वासुदेव पांडेय, कौलेश्वरी मिश्र, कैलाश पांडेय, भवानी पाठक, मिथिलेश कुमार पांडेय, मुकेश कुमार पांडेय, रामेश्वर पांडेय, बंधु पाठक, राजेंद्र तिवारी ,नागेश्वर पांडेय, कुलदीप पांडेय, शिव कुमार पांडेय ,निखिल कुमार पांडेय ,विकास कुमार शर्मा, विनय कुमार पांडेय ,अग्नि कांत कुमार पांडेय, अनिल कुमार पाठक, प्यारे लाल पांडेय, रितेश पांडेय, ईश्वर दयाल मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें