परेज में संडे ड्यूटी के लिए सीसीएलकर्मियों ने प्रदर्शन किया - AKB NEWS

परेज में संडे ड्यूटी के लिए सीसीएलकर्मियों ने प्रदर्शन किया

सीसीएल परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना में कार्यरत सीसीएलकर्मियों ने रविवारीय ड्यूटी को लेकर बुधवार को पीट ऑफिस पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सीसीएलकर्मियों ने प्रबंधन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के परेज सचिव युगल महतो ने बताया कि प्रबन्धन ने अपना मनमानी करना शुरू कर दिया है। सीसीएलकर्मियों के संडे ड्यूटी में कटौती कर रही है।

प्रबंधन ने कर्मियों को दो संडे देने के लिए नोटिस बोर्ड पर नोटिस चिपकाया गया है जिसका हम कर्मी इसका विरोध करते हैं। जब तक महीने में चार संडे नही दिया जाएगा तब तक हम सभी उस रेस्ट लेंगे। मौके पर कशीम अंसारी, अमित कुमार, सुनील कुमार, किनू, बंदी , राजेन्द्र, संजय, भरत, रणविजय आदि मौजूद थे।





from Dainik Bhaskar 
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads