मनरेगा का पैसा प्रखंड कर्मियों व बिचौलिया की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर गबन की शिकायत - AKB NEWS

मनरेगा का पैसा प्रखंड कर्मियों व बिचौलिया की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर गबन की शिकायत

प्रखंड के अरसली दक्षिणी पंचायत के ढाई दर्जन से अधिक प्रधानमंत्री आवास लाभुकों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर उपायुक्त के नाम बीडीओ को मनरेगा का पैसा प्रखंड कर्मियों व बिचौलिया के मिलीभगत से बड़े पैमाने पर गमन करने की लिखित शिकायत दी। दिए आवेदन में लाभुक बबलू भुइयां, कोदू चेरो, अबुलआस भुइयां, उमेश भुइयां, शिव चेरो, कुलवंती देवी, समुंद्री देवी, जगरनाथ चेरो, कैलास भुइयां, सुखी चेरो, नंदू भुइयां, जीतन भुइयां, मुनि भुइयां सहित लोगों ने लिखा है कि हमलोगों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुई है और कार्य भी पूरा कर लिया गया है परन्तु कार्य मे मनरेगा की मजदूरी के पैसा लाभुकों के बिना जानकारी के प्रखंड कर्मियों व बिचौलिया के द्वारा सभी पैसा निकासी कर ली गई है।

जिस षडयंत्र में प्रखंड के आवास योजना संबंधित कर्मियों व कुछ गांव के ही बिचौलिया भी शामिल है। जिनपर जांचों उपरांत करवाई करते हुए हम सभी लाभुकों का पैसा वापस कराया जाने की बात लिखी है। हालांकि बीडीओ रविंदर कुमार पंचायत में पेंशन को लेकर भ्रमण के दौरान ऑफिस में नहीं रहने के कारण ब्लॉक के बड़ा बाबू को आवेदन सौंपा गया है।




from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads