722 में से 587 छात्रों ने दी परीक्षा, परीक्षार्थियों ने कहा मैथ और फिजिक्स ने उलझाया, बावजूद पेपर अच्छा रहा
एनटीए द्वारा आयोजित जेईई मेन की परीक्षा के दूसरे दिन बीटेक परीक्षा थी। बुधवार को छात्रों की संख्या अधिक दिखी, लेकिन छात्रों अनुपस्थिति दूसरे दिन भी रही। यह परीक्षा जमशेदपुर इयॉन डिजिटल व कपाली स्थित अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज में कोविड-19 के निर्देशों का पालन कर आयोजित की गई। इयॉन में प्रथम पाली में 361 में से 309 व द्वितीय पाली में 361 में से 278 छात्रों ने परीक्षा दी। कुल मिलाकर 722 में 587 छात्रों ने परीक्षा दी।
परीक्षा देकर निकले छात्रों ने कहा- पहली पाली में फिजिक्स वसरी पाली में मैथ्स थोड़ा ट्रिकी था। कुल 300 नंबर की परीक्षा थी। इसमें फिजक्स, मैथ्स व केमेस्ट्री से 25-25 प्रश्न पूछे गए।
परीक्षा के दौरान सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था
बीटेक में छात्रों की संख्या अधिक होने से सुबह 7 बजे से ही थर्मल जांच के बाद विद्यार्थियों को केन्द्र में जाने दिया। छात्र केवल सैनेटाइजर व वाटर बॉटल ले जा रहे थे। बुधवार को विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा होेने के कारण एनएच-33 पर जाम की स्थिति बनी थी। हालांकि ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए पुलिस जवान थे।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें