निजी अस्पतालों में कोरोना जांच के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट किट नहीं, पॉजिटिव मरीजों को फ्री इलाज - AKB NEWS

निजी अस्पतालों में कोरोना जांच के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट किट नहीं, पॉजिटिव मरीजों को फ्री इलाज

सरकार ने टीएमएच, टाटा मोटर्स अस्पताल व ब्रह्मानंद नारायण अस्पताल को कोरोना जांच के लिए मान्यता दी है। इनमें से टाटा मोटर्स अस्पताल ने अबतक कोरोना जांच शुरू नहीं हुई है। टीएमएच, ब्रहमानंद अस्पताल और पैथकाइंड लैब में कोरोना जांच जारी है। राज्य सरकार ने आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए 24 सौ रुपए निर्धारित किया है।
टीएमएच में कोरोना जांच सीधे नहीं होता है। बीमार व्यक्ति अस्पताल जाता है तो 5 हजार रुपए जमा कराने के बाद इलाज शुरू होता है। अगर व्यक्ति पाॅजिटिव निकलता है, तो फिर उसकी जांच नि:शुल्क होती है। इलाज भी सरकारी नियमानुसार नि:शुल्क होता है। व्यक्ति निगेटिव पाया जाता है, तो फिर जांच शुल्क नहीं ली जाती है। कंसल्टेशन चार्ज व बेड चार्ज अस्पताल लेता है। पैथकाइड लैब कोरोना की जांच लंबे समय से कर रहा है।

 यहां आरटीपीसीआर जांच के 2400 रुपए कोरोना जांच में लिए जाते हैं। सिदगोड़ा प्रोफेशनल काॅलेज स्थित सेंटर, जिला सर्विलांस कार्यालय व कैंप लगा विभिन्न सीएचसी में कोरोना जांच की जाती है। ये जांच नि:शुल्क है। इनमें रैपिड एंटीजन टेस्ट, आरटीपीसीआर जांच व ट्रूनेट जांच की जाती है।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads