पोटका के हल्दीपोखर में नकली शराब की फैक्ट्री का खुलासा, देसी-विदेशी शराब जब्त - AKB NEWS

पोटका के हल्दीपोखर में नकली शराब की फैक्ट्री का खुलासा, देसी-विदेशी शराब जब्त

सहायक आयुक्त उत्पाद पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार कोवाली थाना के हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन के पास अवैध मिनी शराब बॉटलिंग यूनिट (नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री) का उद्भेदन मंगलवार को किया। मौके से एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की है। फैक्ट्री से विदेशी शराब 10 लीटर, रंगीन शराब 30 लीटर, विभिन्न ब्रांड के शराब, बाइक (जेएच05डी/4426) बरामद किया। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर जम्मन कुजुर कर रहे थे। इस स्थान से पूर्व में भी नकली शराब बनाने का खुलासा किया जा चुका है। ऐसे में पुलिस ने अभियान चला आरोपियों की गिरफ्तारी की है। बता दें कि अवैध शराब के खिलाफ इलाके की पुलिस ने महिम चलाई है, वहीं इस धंधे में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ जारी है।

कांड्रा में जोहार कम्युनिकेशन दुकान के पीछे गड्ढा खोद चोरी करने का प्रयास: गम्हरिया। कांड्रा हनुमान मंदिर के पास पुराना पोस्ट ऑफिस रोड स्थित जोहार कम्युनिकेशन दुकान में चोरों ने दुकान के पीछे गड्ढा खोद चोरी करने का प्रयास किया। घटना सोमवार रात की है। गौरी शंकर प्रसाद ने मंगलवार की सुबह दुकान खोली तो दुकान में गड्ढा दिखा।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads