आरोग्यम हॉस्पिटल के सर्जन और उनकी टीम ने मरणासन्न मरीज़ की बचाई जान - AKB NEWS

आरोग्यम हॉस्पिटल के सर्जन और उनकी टीम ने मरणासन्न मरीज़ की बचाई जान

हजारीबाग जिला अंतर्गत पदमा निवासी शिव पांडेय नामक युवक को एचजेडबी आरोग्यम हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बी.एन.प्रसाद और उनकी टीम ने सफल ऑपरेशन कर मरणासन्न मरीज की जान बचाई और उसे नवजीवन प्रदान कर उनके परिवार की खुशी लौटा दी। बताया गया कि एक घटना में चाकू के वार से बुरी तरह जख्मी हुए शिव पांडेय को बेहोशी के हालात में उनके परिजन इलाज के लिए एचएमसीएच लेकर पंहुचे।

जहां चिकित्सकों ने अविलंब इन्हें रांची ले जाने की सलाह देते हुए रिम्स रेफर किया। परिजन शहर के आरोग्यम हॉस्पिटल पर आस्था जताते हुए तत्काल मरीज़ को भर्ती कराया। सर्जन डॉ. बी.एन. प्रसाद ने बिना किसी देरी के तुरंत अल्ट्रासाउंड कराया और भौतिक जांच के पश्चात उन्हें पता चला कि शरीर के कई अंग प्रभावित हुए हैं और पेट के अंदर लगातार खून का रिसाव हो रहा है। जांच के उपरांत तुरंत डॉ. बी.एन. प्रसाद ने एनेस्थेटिक डॉ. मनीष कुमार और ओटी असिस्टेंट कौलेश्वर कुमार सहित अन्य टीम सदस्यों के साथ मिलकर करीब चार घंटे का जटिल और चुनौतीपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर किडनी, स्प्लीन, पेशाब की थैली और बड़ी हाथ में कई जगह हुए छेद को रिपेयर किया और ब्लीडिंग को रोका। सर्जरी के क्रम में मरीज के पेट से करीब डेढ़ लीटर खून भी निकला।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads