BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
अजजा परिवार की महिलाओं ने बीडीओ से पेंशन की मांग की
चुंगरु पंचायत अंतर्गत ग्राम नावाडीह में रहनेवाले कई आदिम जनजाति परिवारों को पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। इस कारण लोगों को भरण-पोषण में काफी परेशानी हो रही है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण कई आदिम जनजाति परिवार के लोग पेंशन पाने से वंचित हैं।
मंगलवार को पूर्व माले नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता कन्हाई सिंह के साथ नावाडीह की सोहनिया देवी, तिलो देवी, रीना देवी, गीता देवी, प्यारी देवी, कोमिला देवी, पनपती देवी समेत कई आदिम जनजाति परिवार के लोगों ने बरवाडीह प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ राकेश सहाय को आवेदन देकर जल्द पेंशन शुरू कराने की मांग की है। इधर पेंशन नहीं मिलने पर प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें