15 दिनों में 1139 आवास पूरा नहीं होने पर होगी कार्रवाई : डीडीसी
डीडीसी सुरेन्द्र कुमार वर्मा ने बुधवार को बैठक कर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा की। इसमें वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2019-20 तक लंबित 1139 आवास योजनाओं को 15 दिनों के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ससमय योजना पूर्ण नहीं कराने वालों पर जबावदेही तय करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डीडीसी ने समीक्षा क्रम में यह भी पाया कि 2418 पीएम आवास के लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि का भुगतान होने के बाद भी एक वर्ष से भी अधिक समय से उनके आवास लंबित हैं।
इसपर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। संबंधित बीडीओ को जिम्मेवारी सौंपते हुए आवास योजना को अविलंब पूर्ण कराने के निर्देश दिए। डीडीसी ने चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 के प्रधानमंत्री आवास की भी समीक्षा की। इसमें पाया कि चालू वित्तीय वर्ष में 13491 पीएम आवास योजना पूर्ण कराने का लक्ष्य दिया गया है, उसमे 8818 आवास निर्माण की स्वीकृति अबतक दी गई है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें