शोरूम मालिक व कोलकाता के व्यवसायी को पीटा, पिस्टल दिखा चाबी छीनी; रांची छोड़ने की दी धमकी - AKB NEWS

शोरूम मालिक व कोलकाता के व्यवसायी को पीटा, पिस्टल दिखा चाबी छीनी; रांची छोड़ने की दी धमकी

लोअर बाजार थाना क्षेत्र के मिकाडो टावर में स्थित लेदर वर्ल्ड शोरूम के संचालक व कोलकाता के व्यवसायी रंजन ऋषभ व उनके भाई के साथ शोरूम खोलने पर पिस्टल दिखाकर मारपीट की गई। इसमें उनका एक पैर टूट गया है। रंजन ऋषभ ने लोअर बाजार थाना में गुलाम सरवर आलम और अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी के अनुसार, रंजन लाॅकडाउन के बाद अपने भाई रोहित के साथ शोरूम खोलने पहुंचे थे, तभी पास के एक वेंडर ने कहा कि वे क्यों खोल रहे। उन्होंने कहा कि अब जरूरत है, इसलिए खोल रहे हैं। जैसे ही शोरूम खोला गुलाम सरवर आलम और उनका बेटा 20-25 लोगों को लेकर पहुंचा और मारपीट करने लगा। गुलाम सरवर ने पिस्टल निकाल कर रंजन पर तान दी और धमकी दी कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई रांची में आकर दुकान खोलने की।

संचालक में खौफ: 20-25 लाेग पहुंचे, किया हमला

गुलाम सरवर ने रंजन ऋषभ से कहा कि अगर जान की हिफाजत चाहते हो तो शोरूम की चाबी दे दो। रंजन ने डर से गुलाम सरवर को चाबी दे दी। घायल रंजन को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने बताया कि उनका पैर टूट गया है, जिसकी सर्जरी करनी होगी। ऋषभ रंजन ने आशंका जताई है कि उनके शोरूम में 55 लाख की फर्नीशिंग व 90 लाख के जो सामान हैं, उसे गुलाम सरवर क्षति पहुंचा सकता है। इधर, पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads