नई शिक्षा नीति कौशल विकास के साथ व्यवहारिक ज्ञान देगी - AKB NEWS

नई शिक्षा नीति कौशल विकास के साथ व्यवहारिक ज्ञान देगी

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि नई शिक्षा नीति की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह शिक्षा जनमानस के अनुरूप है। राज्यपाल रविवार को विवेकानंद विद्या मंदिर में ए कॉन्क्लेव ऑन नेशनल एजुकेशन पॉलिसी पर आयोजित वेबिनार में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि बाल वाटिका में बच्चों के कौशल विकास के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान पर आधारित शिक्षा की व्यवस्था है।

रांची विश्वविद्यालय के वीसी रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि मैकाले की शिक्षा नीति से भिन्न भारतीय मूल्यों को प्राथमिकता देने वाली शिक्षा नीति है। जुप्सा के अध्यक्ष अभय मिश्रा ने कहा कि अब शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देंगे, बल्कि आत्मबोध, विकास में सहायक गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देंगे। इसके पूर्व स्कूल की प्राचार्य डॉ किरण द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। धन्यवाद अमरेश श्रीवास्तव ने किया। मौके पर विकास विद्यालय के प्राचार्य पीएस कालरा, विजय गुप्ता मौजूद थे।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads