BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
कैबिनेट ने जिनकी सेवा समाप्त की, उनमें से 4 फिर हो गए बहाल
सरकार ने स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (एसबीटीई) को झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में मर्ज करने का फैसला एक माह पहले लिया था। साथ ही एसबीटीई में कार्यरत सभी संविदा कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई थी, जिसका नोटिफिकेशन 14 अगस्त को जारी किया गया। इसके बाद 28 अगस्त को टेक्निकल यूनिवर्सिटी में चार कर्मचारियों को संविदा पर बहाल कर लिया गया। बहाल होने वालों में सुधीर प्रसाद साहू, मनोज कुमार नायक, अमित मिंज और अखिलेश कुमार शामिल हैं।
रजिस्ट्रार बोले- मेरे अिधकार के बाहर का सवाल है
टेक्निकल विवि के रजिस्ट्रार डॉ. कुणाल से जानकारी मांगी तो कहा कि यह मेरे अधिकार के बाहर का सवाल है। वीसी ने कहा कि नियुक्ति का निर्णय विभागीय स्तर पर हुई बैठक में लिया गया था।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें