48 करोड़ रुपए से बन रही नगर निगम की नई बिल्डिंग; रात को दूधिया रोशनी बढ़ाएगी चमक

रांची में भी 48 करोड़ रुपए के खर्च से व्हाइट हाउस तैयार हो रहा है। यह कचहरी रोड में रांची नगर निगम की नई बिल्डिंग है। 15 नवंबर को इसका उद्घाटन होगा। नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे के निर्देश पर जुडको ने बिल्डिंग निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसकी बाहरी संरचना व्हाइट हाउस जैसी प्रतीत होती है। बिल्डिंग के बाहर लैंडस्कैपिंग का काम चल रहा है। जल्द ही बिल्डिंग के मुख्य द्वार के सामने फव्वारा लगाया जाएगा।
शाम ढलने के बाद दूधिया रोशनी में यह बिल्डिंग सरकारी भवन के बजाय किसी महल का अहसास कराती है। बिल्डिंग के पास से गुजरने वाले की निगाहें अचानक यहां आकर ठहर जाती है। बिल्डिंग का उद्घाटन होने के बाद नगर निगम कार्यालय को यहां शिफ्ट कर दिया जाएगा। जनवरी 2021 से निगम कार्यालय पूरी तरह नई बिल्डिंग में संचालित होगा। यहां एक समय में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 200 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें