रेलवे अब नहीं लेगा नोट, टिकट पार्सल, पार्किंग में देना होना ऑनलाइन पेमेंट, टिकट चेकिंग स्टाफ भी ऑनलाइन जुर्माना वसूलेंगे - AKB NEWS

रेलवे अब नहीं लेगा नोट, टिकट पार्सल, पार्किंग में देना होना ऑनलाइन पेमेंट, टिकट चेकिंग स्टाफ भी ऑनलाइन जुर्माना वसूलेंगे

रेलवे अब पेमेंट लेने के मामले में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। जल्द ही यह 100% कैशलेस वाला विभाग बनने जा रहा है। कोरोना काल में लॉकडाउन में डिजिटल पेमेंट के बढ़ते ग्राफ को देख भारतीय रेल ने तैयारी शुरू की है। टिकट लेना, पार्सल बुक कराना व पार्किंग के लिए डिजिटल पेमेंट की सुविधा होगी।

ट्रेनों में चलने वाला टिकट चेकिंग स्टाफ भी ऑनलाइन जुर्माना वसूलेंंगे। रेलवे बोर्ड की गाइडलाइन मिलने के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल सहित देशभर के सभी 17 जोन के 73 मंडलों ने तैयारी शुरू कर दी है। चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, बरबील, राजगंगपुर समेत कई स्टेशनों में यह सुविधा शुरू हो गई है।

चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम मनीष पाठक ने कहा- डिजिटल पेमेंट के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। जल्दी यात्रियों को पार्किंग व पार्सल बुकिंग का भुगतान भी डिजिटली करना होगा। अभी रेलवे में तमाम छोटे-बड़े कार्यों के टेंडर व कर्मचारियों का वेतन व अन्य भुगतान 100% डिजिटल हो रहा है। तमाम कोशिशों के बावजूद टिकटों की बुकिंग 65% से ऊपर नहीं जा पा रही है।

टाटानगर स्टेशन पर जेनरल टिकट लगी छह एटीवीएम मशीन

ऑनलाइन ट्रांसजेक्शन के लिए छह एटीवीएम टाटा स्टेशन में लगाई है। भीम, यूपीआई से पेमेंट का भी ऑप्शन हर काउंटर पर है। सबसे ज्यादा भीड़ जेनरल टिकट काउंटर पर होती है। इसके लिए एटीवीएम मशीन टाटानगर समेत छह स्टेशन में लगाई है। नागरिकों को जागरूक करना होगा, तभी 100 प्रतिशत लेन-देन कैशलेस हो पाएगा।
-मनीष पाठक, सीनियर डीसीएम




from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads