15 से खुलेगा अलकोर, हाइकोर्ट ने दी अनुमति; प्रशासन को 3 दिन का समय
बिष्टुपुर स्थित अलकोर होटल 15 सितंबर से खुलेगा। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने होटल खोलने की अनुमति दी है। हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर ने जिला पुलिस को तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया है। अदालत ने पुलिस को कहा - तीन दिनों में जिन चीजों को जब्त करना है, वह कर ले व होटल मालिक के समक्ष जिला प्रशासन सील रिमूव करे। आर्टिकल की लिस्ट बनाए। सारी प्रक्रिया वीडियोग्राफी में होनी चाहिए। इसके बाद किसी भी तरह का पुलिस हस्तक्षेप नहीं होगा। हाईकोर्ट के जस्टिस ने कहा
दंडाधिकारी को सिविल नेचर के केस में सील करने का पावर नहीं है। इसके बाद भी दंडाधिकारी ने ऐसा किया जो गलत है। होटल में बार के अलावा तीन-तीन कंपनियों का कार्यालय है। इस वजह से होटल खोलने की अनुमति दी जाती है। सिख नौजवान सभा के पदाधिकारी होटल मालिक राजीव दुग्गल के घर पहुंचे व न्याय मिलने पर बधाई दी।
राजीव ने कहा
मुझे अदालत पर भरोसा था। 25 अप्रैल को लॉकडाउन उल्लंघन मामले में पुलिस ने होटल में छापेमारी की थी। जहां से तीन को पकड़ा था। दूसरे दिन एसएसपी-सिटी एसपी ने जांच कर देहव्यापार का मामला दर्ज कर होटल सील किया था। जमानत मिलने पर होटल मालिक ने न्याय की मांग पर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें