कर्मचारियाें के आश्रितों को मूर्ख बना रहा प्रबंधन, अब इस मुद्दे पर होगा आंदोलन, टिस्को निबंधित कर्मचारी संघ के चैतन मुखी का आरोप
टिस्को निबंधित कर्मचारी संघ से जुड़े चैतन मुखी ने टाटा स्टील प्रबंधन के रवैये पर सवाल उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। दलित कर्मचारियों के आश्रितों के निबंधन के बावजूद उनकी बहाली नहीं किए जाने के विषय में धातकीडीह हरिजन बस्ती स्थित बैजू मंदिर के पास शुक्रवार को बैठक बुलाई गई थी। चैतन मुखी ने कहा कि हमारे पूर्वज जब से कंपनी की स्थापना हुई है तब से सफाई कर्मचारी के रूप में हेल्थ विभाग में रात दिन काम कर कंपनी में सेवा दिए। टिस्को निबंधित दलित कर्मचारी पुत्र एवं पुत्रियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है उनको आज तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। कुछ लोग अनपढ़ हैं उनको पढ़ा लिखा नहीं होने का बहाना देकर नौकरी नहीं दी गई।
जबकि कंपनी हेल्थ विभाग में ठेका मजदूरी में रखकर साफ सफाई का काम उन्हीं से करवा रही है। सफाई का काम एक परमानेंट नेचर ऑफ जॉब है। उन्होंने कहा है कि अगर उनकी बातों पर जल्द से जल्द सुनवाई नहीं की जाती है तो वे लोग आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। बैठक में रंजीत दास, सूरज मुखी, निराला मुखी, रामनाथ मुखी, बड़ा बाबू, पीटेन (अमबेचरण मुखी) आदि उपस्थित थे।जुड़े चैतन मुखी ने टाटा स्टील प्रबंधन के रवैये पर सवाल उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। दलित कर्मचारियों के आश्रितों के निबंधन के बावजूद उनकी बहाली नहीं किए जाने के विषय में धातकीडीह हरिजन बस्ती स्थित बैजू मंदिर के पास शुक्रवार को बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान चैतन मुखी ने कहा कि हमारे पूर्वज जब से कंपनी की स्थापना हुई है तब से सफाई कर्मचारी के रूप में हेल्थ विभाग में रात दिन काम कर कंपनी में सेवा दिए। टिस्को निबंधित दलित कर्मचारी पुत्र एवं पुत्रियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है उनको आज तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें