आजादनगर में करीम सिटी कॉलेज की इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने कहा- शाइस्ता की पिछले 15 दिनों से ठीक नहीं थी मानसिक स्थिति
आजादनगर थाना अंतर्गत रोड नंबर-15 निवासी करीम सिटी कॉलेज की इंटर की छात्रा शाइस्ता (18 वर्ष) ने गुरुवार की रात घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दुपट्टा का फंदा बनाकर वह फंदे से झूल गई। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद कर उसने घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार की सुबह परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवती के पिता मो. इम्तियाज के अनुसार, बेटी की पिछले 15 दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। थाना में पिता के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है। छात्रा की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।
कपाली में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी अंतर्गत तामोलिया में 18 वर्षीय युवक अभिषेक कुमार ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार की दोपहर की है।ओपी प्रभारी अर्जुन उरांव ने बताया शाम को फांसी की सूचना मिली। युवक को ब्रह्मानंद अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया,जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें