कांके डैम को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए दो से अनिश्चिकालीन धरना - AKB NEWS

कांके डैम को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए दो से अनिश्चिकालीन धरना

कांके डैम संरक्षण समिति की बैठक सोमवार को सोसो फुटबॉल मैदान में हुई। इसमें यह निर्णय लिया गया है कि कांके डैम से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर समिति दो अक्टूबर से अनिश्चितकालिन धरना देगी। समिति का कहना है कि डैम को अतिक्रमण मुक्त कर उसकी घेराबंदी करने, कांके डैम तक नालों का पानी प्रवेश पर रोक लगाने के साथ ही विस्थापितों को मछली पालन के अधिकार से वंचित करने को लेकर वे तीन साल से आंदोलनरत है।

लेकिन इसका अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। बैठक में समिति के संरक्षक अमृतेश पाठक, रमेश मुंडा, मंटू मुंडा, बिरसा मुंडा, मनोज उरांव, शिवा मुंडा, पंचू मुंडा, लखु मुंडा, करण मुंडा और लक्ष्मण नायक आदि उपस्थित थे।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads