इस बार बगैर बाेनस के 23 हजार रेलकर्मियों की मनेगी दुर्गापूजा - AKB NEWS

इस बार बगैर बाेनस के 23 हजार रेलकर्मियों की मनेगी दुर्गापूजा

काेराेना महामारी का प्रभाव चक्रधरपुर रेल मंडल के 23 हजार रेलकर्मियों काे दुर्गापूजा में मिलने वाले बाेनस पर पड़ सकता है। इस बार दुर्गापूजा और दीपावली का पर्व रेलकर्मियों काे बाेनस के बगैर मनाना पड़ेगा। बता दें कि काेराेना के कारण महंगाई भत्ता भी पिछले छह महीने से फ्रीज किया हुआ है।

इसके अलावे वित्तीय वर्ष में रेलवे मुनाफा में रहने के बावजूद बाेनस देने काे लेकर गंभीर नहीं है। केंद्र सरकार महंगाई भत्ता की तरह रेलवे भी बाेनस काे फ्रिज करने के मूड में है। रेलवे की ट्रेड यूनियनों के आग्रह के बावजूद रेल मंत्रालय और केंद्र सरकार ने अभी तक काेई पहल नहीं की है। बाेनस नहीं मिलने से चक्रधरपुर रेल मंडल में काम करने वाले 23 हजार से अधिक रेलकर्मियों काे त्याेहार के माैसम में मायूस रहना पड़ेगा।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads