सीएम बाेले- अपना अधिकार लड़कर लेगी झारखंड सरकार, सभी प्लेटफाॅर्म - AKB NEWS

सीएम बाेले- अपना अधिकार लड़कर लेगी झारखंड सरकार, सभी प्लेटफाॅर्म

मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने केंद्र सरकार काे आड़े हाथाें लिया। उन्हाेंने कहा-हमारी स्थिति खुद खराब है और हमारे संसाधनाें पर उनका राज। अब ऐसा नहीं चलेगा। राज्य सरकार का जाे भी अधिकार है, उसे लड़कर हासिल करेंगे। सभी प्लेटफाॅर्म पर ये बातें रखेंगे। सरकार इसकी तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री मंगलवार काे प्राेजेक्ट भवन में मीडिया से बात कर रहे थे। केंद्र पर आराेप लगाते हुए उन्हाेंने कहा कि झारखंड के संसाधनाें से पूरे देश का पेट भरने की काेशिश हाे रही है। हाल ही में हुई जीएसटी की बैठक में झारखंड ने अपना पक्ष रखा है।

उन्हाेंने कहा-राज्याें की बात छाेड़िए, देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। आनेवाले दिनाें में देश काे और बुरी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। जीएसटी पर राज्य सरकाराें काे उलझाने की काेशिश शुरू हाे गई है। लेकिन केंद्र की इन चालाें काे वह समझ रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि झारखंड से पांच हजार कराेड़ से अधिक की राशि सेस के रूप में जाती है। अनधिकृत माइनिंग भी की गई है। इसके भी हजाराें रुपए केंद्र पर निकलते हैं। जांच-पड़ताल चल रही है।




from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads