रांची में 370 की जगह 30 बसें ही चलीं, यात्री से ज्यादा बसकर्मी... पांच माह बाद सेवा शुरू - AKB NEWS

रांची में 370 की जगह 30 बसें ही चलीं, यात्री से ज्यादा बसकर्मी... पांच माह बाद सेवा शुरू

लाॅकडाउन के कारण करीब पांच महीने बाद मंगलवार से झारखंड में बस परिचालन शुरू हुआ। वीरान पड़े बस स्टैंड में चहल-पहल लाैट आई। लेकिन स्टैंड पर यात्रियाें से ज्यादा बसाें के कर्मचारी और एजेंट ही नजर आ रहे थे। बसाें काे महज 15% ही सवारियां मिली। इनमें भी अधिकतर वे लाेग थे, जाे लाॅकडाउन में फंसे थे।

बस मालिकाें ने कहा कि इतने कम यात्रियाें काे लेकर बस चलाने से डीजल का खर्च भी नहीं निकलेगा। राजधानी से राेजाना करीब 370 बसें चलती हैं, मगर 30 बसें ही चलीं। सरकारी बस डिपाे से जमशेदपुर के लिए चार और हजारीबाग व धनबाद के लिए 3-3 बसें रवाना हुईं। वहीं खादगढ़ा बस स्टैंड से हजारीबाग, जमशेदपुर, धनबाद, बाेकाराे और गाेड्डा के लिए 20 बसें रवाना हुई।





from Dainik Bhaskar 
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads