नए कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली में इंडिया गेट पर ट्रैक्टर जलाया, रांची में राजभवन मार्च - AKB NEWS

नए कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली में इंडिया गेट पर ट्रैक्टर जलाया, रांची में राजभवन मार्च

केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस ने देश के कई राज्यों में विरोध-प्रदर्शन किया। सोमवार को जहां दिल्ली में इंडिया गेट के समक्ष ट्रैक्टर जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया, वहीं रांची में हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत राजभवन मार्च किया। झारखंड कांग्रेस के कार्यकर्ता इससे पहले मोरहाबादी स्थित महात्मा गांधी पार्क में इकट्‌ठा हुए। वहां कृषि कानून और केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए।

उसके बाद राजभवन के लिए मार्च किया। नेतृत्व प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने किया। मार्च के दौरान चेतावनी दी गई कि झारखंड के किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस मामले को और आगे ले जाएंगे। कांग्रेस चुप नहीं बैठने वाली है। इसके बाद कांग्रेस का आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिला और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। साथ ही अनुरोध किया कि उनका विरोध संबंधी संदेश राष्ट्रपति के पास भिजवाने की कृपा की जाए।

काला कानून खत्म हाेने तक लड़ाई जारी रहेगी- आरपीएन

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और इसे तोड़ने का काम भाजपा कर रही है। जब तक यह काला कानून खत्म नहीं होगा, कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी। कांग्रेस इस आंदोलन को आगे लेकर जाएगी।

बिल काे मंजूरी, पर जनता केंद्र काे देगी जवाब- डॉ. रामेश्वर

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि भले ही इस बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है, लेकिन जनता केंद्र सरकार कोजवाब देगी। पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र में जनता और किसान सड़क पर उतर चुके हैं।

कानून को रोकेगा कानून

नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, यूपी और कर्नाटक में प्रदर्शन



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads