अब ग्रामीण इलाके में भी बनेगा ऑनलाइन जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, crsorgi.gov.in पर करना होगा आवेदन - AKB NEWS

अब ग्रामीण इलाके में भी बनेगा ऑनलाइन जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, crsorgi.gov.in पर करना होगा आवेदन

अब ग्रामीण इलाके में भी ऑनलाइन जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। शहरी इलाके में यह व्यवस्था पूर्व की भांति लागू रहेगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। नई व्यवस्था के शुरू होने से जिले के 231 पंचायतों की करीब 13 लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। ऑनलाइन व्यवस्था को जिले में लागू करने के लिए उपायुक्त कार्यालय मेें डीडीसी परमेश्वर भगत ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की।

सरकार के पास जनसंख्या का रहेगा सही आंकड़ा

ऑनलाइन निबंधन नई दिल्ली स्थित केंद्रीय महारजिस्ट्रार कार्यालय की वेबसाइट crsorgi.gov.in पर करना है। झारसेवा साफ्टवेयर व मैनुअल निबंधन पर रोक लगा दी है। जिले के पंचायत, स्वास्थ्य उप केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र, एमजीएम अस्पताल, सदर अस्पताल के स्तर पर 492 निबंधन इकाई बनाए हैं। डीडीसी ने कहा-साफ्टवेयर अपडेट करेंगे। जनसंख्या की जानकारी भी प्रशासन के पास रहेगी, जिससे सरकारी योजनाएं बनाने में सहुलियत होगी।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads