कोरोना जांच शिविर में 106 लोगों ने दिया स्वाब, जांच कराने के लिए डीएसई भी पहुंचे - AKB NEWS

कोरोना जांच शिविर में 106 लोगों ने दिया स्वाब, जांच कराने के लिए डीएसई भी पहुंचे

सीएचसी नारायणपुर में विशेष कोरोना जांच कैंप का आयोजन रविवार को किया गया। जांच शिविर में नारायणपुर के सैकड़ों लोगों ने अपने स्वाब सैंपल देकर कोरोना जांच हेतु सैंपल दिया। जानकारी अनुसार इस कैंप के माध्यम से कुल 106 लोगों का कोरोना स्वाब सैंपल एकत्रित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम रैपिड किट तथा ट्रूनेट जांच के द्वारा लोगों का सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए जामताड़ा भेजा। गौरतलब हो कि शिविर के माध्यम से लोगों का लगातार कोरोना टेस्ट प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में शिविर लगाकर किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को नारायणपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया था।

डीएसई ने किया कोरोना जांच शिविर का निरीक्षण

इस विशेष कोरोना जांच शिविर का निरीक्षण करने शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधीक्षक बृज मोहन सिंह सीएचसी पहुंचे तथा वहां पर लोगों के सैंपल ले रहे अधिकारियों से कुछ जरूरी पूछताछ किया। डीएसई ने शिविर में उपस्थित लोगों को कोरोना जांच करवाने का निर्देश दिया। मौके पर डॉ केदार, अर्पिता बेरा, महेश सिंह, प्रफुल्ल आदि उपस्थित थे।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads