केंद्र की गलत नीतियों से बढ़ी है बेरोजगारी: राकेश
झारखण्ड जन जागृति मंच की बैठक रविवार को मिहिजाम के पालबगान में हुआ। बैठक की अध्यक्षता मंच के नगर संयोजक विश्वनाथ शर्मा ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से मंच के संयोजक राकेश लाल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्त्ता बीएन सोरेन उपस्थित रहे।बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई साथ ही सदस्यता अभियान को और तेज़ करने का आह्वान किया गया।
वक्ता के रूप में बीएन सोरेन ने कहा कि हम सब को एक होकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सरकार कि गलत नीतियों के विरुद्ध मंच के बैनर तले एक विशाल आंदोलन खड़ा करना है। वहीं झारखण्ड जनजागृति मंच के संयोजक राकेश लाल ने कहा कि आज केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण ही देश के युवा बेरोजगार हो रहे हैं, तमाम सरकारी संस्थानों को सरकार निजीकरण कर रही है जिसका हम विरोध करते हैं। उत्तर प्रदेश में युवती के साथ हुए बलात्कार की हम निंदा करते हैं और योगी सरकार से मांग करते हैं कि इन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। लाल ने कहा कि पुनः मिहिजाम नगर परिषद होल्डिंग टैक्स के नाम पर आम जनता के साथ मनमानी करना शुरू कर दी है।
जिसका हम सख्त विरोध करते हैं एवं नगर परिषद कार्यालय को अगाह करते हैं कि अगर मिहिजाम की जनता के साथ अन्याय हुआ तो पुनः जनता के हित में सड़क पर आंदोलन शुरू करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा संयोजक धरा मेहता, दिव्यांग समिति संयोजक चंद्रशेखर साव, नाला प्रखंड के संयोजक डेविड मरांडी, जामताड़ा जिला सदस्यता प्रभारी दुलाल भंडारी, सह संयोजक मो रियाज आलम, दीपक तुरी, दीपक दास, बिनोद तुरी के अलावे विनय पंडित, किशन मिर्धा, शकुंतला देवी, अनीता देवी, आबिदा खातुन, रुखसाना खातुन, रिहाना ख़ातून आदि उपस्थित रहे।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें