स्व. गौरी साहू फुटबॉल टूर्नामेंट 10 से, इंट्री नौ तक
प्रखंड मुख्यालय के जगपति भवन में स्व गौरी प्रसाद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर बैठक संपन्न हुई। बैठक में जानकारी दी गयी कि टूर्नामेंट का उद्घाटन 10 अक्टूबर को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता करेंगे। यह जानकारी राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार साहू ने दी। मौके पर टूर्नामेंट के सफल संचालन को लेकर कमेटी का गठन किया गया। बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त तिथि को टूर्नामेंट में विशेष अतिथि स्थानीय विधायक रामचन्द्र सिंह, लातेहार विधायक बैजनाथ राम उपस्थित होंगे।
वहीं कमेटी का अध्यक्ष राजीव रंजन साहू, सचिव विक्की कुमार, कोषाध्यक्ष सुजीत कु साहू, सक्रिय सदस्य आनंद सिंह, इश्तियाक अंसारी, संदीप उरांव, चन्दन कुमार, दीपक प्रसाद, असलम अंसारी को बनाया गया। टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपए नगद, जर्सी सेट, शील्ड, मेडल, फुटबॉल और द्वितीय पुरस्कार 5 हजार रुपए नगद, जर्सी सेट, शील्ड, मेडल प्रदान किया जाएगा। टूर्नामेंट में इंट्री की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है। इंट्री के लिए प्रियंका पुस्तक भंडार, जगपति भवन, चंदन इंटरप्राइजेज थाना चौक में और 7070019999, 9852432538, 7004050589, 7004515395 पर संपर्क किया सकता है। मौके पर प्रेमचंद प्रसाद, रघुनाथ प्रसाद, मुनीर अंसारी, तरुण उरांव, आशीष ठाकुर, चन्दन कुमार समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें