अंजुमन इस्लामिया के सदर व सेक्रेट्री पद के लिए 11 अक्टूबर को 6150 सदस्य डालेंगे वोट
अंजुमन इस्लामिया के इलेक्शन कन्वेनर अब्दुल रउफ अंसारी, वाइस कन्वेनर अफरोज आलम, हाजी सउद आलम, नजीम अख्तर, मो कलाम तैगी, मो असगर तैगी ने सोमवार को संयुक्त रूप इस्लामिया कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर अंजुमन इस्लामिया चुनाव की घोषणा की। अंजुमन इस्लामिया के सदर व सेक्रेट्री पद के लिए 11 अक्टूबर 2020 को चुनाव संपन्न होगा। चुनाव के लिए कुल 10 बूथ बनाए गए है, उम्मीदवार सदर पद के 2 व सेक्रेट्री पद के 3 उम्मीदवारों के लिए 6150 मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव कोविड-19 का पूर्ण रूप से पालन करते हुए सम्पन्न कराया जाएगा। इस चुनाव में 35 वर्ष से उपर के पुरुष ही सदर व सेक्रेट्री पद के लिए उम्मीदवार खड़े हो सकते है। तथा इस चुनाव के लिए 18 वर्ष से उपर के पुरूष अपना उम्मीदवार का चयन के लिए मतदान कर सकते है।
मीडिया को संबोधित करते हुए इलेक्शन कन्वेनर ने कहा कि जिला पुलिस प्रशासन के सहयोग से अंजुमन इस्लामिया सदर व सेक्रेट्री का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। कोरोना महामारी को देखते हुए कोविड-19 का जारी गाइडलाइन का पुरा पुरा ख्याल रखा जाएगा। चुनाव प्रचार के लिए उम्मीदवार किसी भी प्रकार का लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं करेंगे। 5 से ज्यादा लोगों के साथ उम्मीदवार को मिलने की मनाही है। पोस्टर बैनर के लिए भी कई नियम बनाए गये है। जिस में उम्मीदवार बड़ा पोस्टरबाजी भी नहीं कर सकते है।
सोशल मीडिया पर एक दूसरे के विपक्षी उम्मीदवार के खिलाफ अनर्गल बयान बाजी करने पर चुनाव कमेटी सख्त कार्रवाई करेगी। इधर चुनाव निशान आवंटित करने के बाद उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए संपर्क करना शुरू कर दी है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें