किसानों की आय दुगुनी करने के लिए लाया गया है कृषि बिल :सुदर्शन भगत
बिशुनपुर विधानसभा के भंडरा प्रखंड अन्तर्गत मसमानो व सदर प्रखंड के ईटा गांव में कृषक चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव, जिप अध्यक्ष सुनैना देवी शामिल हुए। भंडरा में कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभिषेक चौहान तथा ईटा गांव में कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सूरज दसौंधी ने किया। मौके पर सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि किसानों की भलाई के लिए कृषि बिल लाया गया है। यह बिल दोनों सदनों से पास किया गया है। यह बिल किसानों की हित को देखकर देश के पीएम के द्वारा लाया गया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार निरंतर पिछले 6 वर्षों से खेती व किसान के प्रति तत्परता से कार्य में लगी हुई है। जिससे किसानों को पूर्णत लाभ मिल रहा है। देश के पीएम किसानों के उत्थान और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने, सर्वांगीण विकास उनके आवास, शौचालय तथा अन्य सभी प्रकार के स्वभाव के लिए संकल्पित है। इसी लक्ष्य को लेकर भाजपा सरकार निरंतर कार्य कर रही है। अब किसानों का बाजार से सीधा संबंध होगा और उनकी उपज का मूल्य बिना अवरोध के सीधा प्राप्त होगा। अब बाजार किसान के समीप होगा, किसानों का निजी निवेश में वृद्धि होगी, किसानों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष की पार्टियां भ्रम फैला रही है, लोगों को दिग्भ्रमित करके यह सब बिचौलियों को बढ़ावा हित के लिए तरह-तरह की झूठी बातें ग्रामीणों के बीच रख रहे हैं।
मनीर उरांव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल कृषि बिल ही नहीं लोगों के विकास लोकहित की योजनाओं का हमेशा विरोध किया है। जबकि इस बिल के आने से किसान कई प्रकार की खेती को बढ़ावा देंगे। चौपाल में विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीण जनता उपस्थित हुए। ग्रामीणों द्वारा बरही से मसमानो तक निर्माणाधीन सड़क के लिए सांसद का आभार प्रकट किया गया। इसके बाद जल से संबंधित चापाकल, चहारदीवारी निर्माण, विगत 4 महीनों से बिजली ट्रांसफार्मर जली हुई उसे उपलब्धता के लिए आवेदन, उच्च शिक्षा के लिए नामांकन, किसानों के उत्थान के लिए बोकटा नाला के लिफ्ट इरिगेशन के सुधार की ग्रामीणों ने की मांग की।
मौके पर जिप अध्यक्ष सुनैना देवी, बालकृष्णा सिंह, सूरज मोहन साहू, हर्षनाथ महतो, लाल अविनाश नाथ शाहदेव, राजेश उरांव, गोपाल साहू, श्रवण पन्ना सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें